रामगढ़ में वांटेड बदमाश का हाफ एनकाउंटर, शिवराज उर्फ शिवा डोम को लगी गोली

0
157

Ramgarh : जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम एक संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्य शिवराज उर्फ शिवा डोम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई 

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे तत्काल सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

कई हथियार बरामद 

मौके से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, करीब पांच दर्जन जिंदा कारतूस तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। बरामद हथियारों और कारतूसों को जब्त कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Also Read – अमरनाथ यात्रा के लिए 20 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, जय बाबा बर्फानी के जयघोष

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवराज उर्फ शिवा डोम लंबे समय से कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। संयुक्त अभियान के दौरान मिली इस सफलता को पुलिस ने बड़ी उपलब्धि बताया है। अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में भी छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here