लोहरदगा/गुमला: लोहरदगा जिले के चट्टी बड़ागाई निवासी नेहा कुमारी और उनके भाई अरुण की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने नेहा के पति संजीत प्रमाणिक और उसके करीब आधा दर्जन अज्ञात साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Also Read – रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर रथ मेला की तैयारियों का निरीक्षण, संजय सेठ ने लिया जायजा
परिजनों के अनुसार, संजीत प्रमाणिक गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के दूधिया गांव का निवासी है। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया गया कि नेहा अपने पुत्र से मिलने के लिए मंगलवार शाम पति के गांव गई थीं। इसी दौरान आरोप है कि संजीत प्रमाणिक और उसके साथ मौजूद लोगों ने नेहा तथा उनके भाई अरुण का जबरन अपहरण कर वाहन में बैठाया और खूंटी थाना क्षेत्र ले गए।
Also Read – रांची के अशोक नगर में बिल्डर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बॉडीगार्ड को लगी गोली
आरोप है कि देर रात दोनों की पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के संबंध में आधिकारिक पुष्टि और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


