Raksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त

0
90

Jhar Media: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है. वर्ष 2026 में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन को विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है, क्योंकि राखी बांधने के समय भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा.

कब से कब तक रहेगी पूर्णिमा?

वाराणसी पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 8:31 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त को सुबह 9:18 बजे तक रहेगी. वहीं, 27 अगस्त को सुबह 8:31 बजे से रात 8:54 बजे तक भद्रा रहेगी. इसके बाद भद्रा समाप्त हो जाएगी.

28 अगस्त को क्यों शुभ है रक्षाबंधन?

28 अगस्त की सुबह पूर्णिमा तिथि रहने के साथ भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन के लिए भद्रा रहित पूर्णिमा को अधिक उपयुक्त माना जाता है. ऐसे में भाई-बहन 28 अगस्त को भद्रा की बाधा के बिना रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगे. बहनें इस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करेंगी.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here