दिल्ली की महिलाओं को आज मिलेगी लक्ष्मी योजना की पहली किस्त, खाते में आएंगे 2500 रुपये

0
96

Jhar Media: दिल्ली की लाखों महिलाओं का इंतजार बुधवार को खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करेंगी। पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी।

महिलाएं बनेंगी आर्थिक रूप से सशक्त

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। योजना के लिए सरकार की ओर से तय मानकों के अनुसार महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

झारखंड का मॉडल अपनाया 

झारखंड के बाद दिल्ली ऐसा दूसरा राज्य होगा, जहां महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना की पहली किस्त जारी होने के साथ ही दिल्ली की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here