New Delhi: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह- 1 में वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 71 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया. जिसमें 4 पद्म विभूषण. 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. 71 लोगों की इस लिस्ट में सुशील मोदी और पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया.
शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण
इसे पढ़ें- पटनाः नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ने पूछताछ में किये कई खुलासे
बता दें कि सुशील मोदी की पत्नी जेसी मोदी ने राष्ट्रपति से ये सम्मान ग्रहण किया. वहीं बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा (मरनोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.
इन्हें मिला पद्म पुरस्कार
नंदमुरी बालकृष्ण
विनोद कुमार धाम
सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
शेखर कपूर
एस अजित कुमार
पंकज आर. पटेल
डॉ.जोस चाको पेरियाप्पुरम
डॉ. अरकलगुड अनंतरामैया सूर्या प्रकाश
श्रीजेश पी. आर.
पंकज केशुभाई उधास (मरणोपरांत)
इसे पढ़ें- बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने के आसार



