पलामू: शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

0
271
हत्या

Medininagar: शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. घटना जिले के उटारी रोड थाना क्षेत्र के दवारपार गांव की है. मृतका की पहचान रिंकी कुमारी के रूप में हुई है. हत्या करने के बाद पति अपने चौदह माह के बच्चे को लेकर फरार हो गया. आरोपी पति का नाम रंजीत कुमार है.मिली जानकारी के अनुसार रंजीत सोमवार की रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी रिंकी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी.

मृतका के पिता ने बताया कि रंजीत शराब पीने का आदी था और उसकी इसी हरकत की वजह से पति-पत्नि में आए दिन झगड़े होते रहते थे. शराब के नशे मे वह अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता था. बताया कि  सोमवार की रात करीब नौ बजे रंजीत के कमरे से शोर सुनाई दिया. शोर को सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. कमरे के पास जाने पर पता चला कि युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर घायल कर दिया है.

रंजीत के पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को गढ़वा जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. पुलिस ने मृतिका का कहना है कि ससुर के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here