Ranchi : झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और खनिज एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम (MMDR) को लेकर सदन में विशेष चर्चा होगी।
सदन की कार्यवाही प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शुरू होगी। विशेष सत्र के पहले दिन यानी 25 नवंबर को SIR के मुद्दे पर खुली चर्चा होगी। चर्चा के बाद इसके विरोध में विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
वहीं, सत्र के दूसरे दिन 26 नवंबर को MMDR के मुद्दे पर विशेष चर्चा होगी।


