Mumbai: सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव धड़ाम हो गए. चांदी की कीमत में एक झटके में 6,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक टूट गया.
MCX पर खुलते ही धड़ाम हुई चांदी की कीमत
बुधवार को MCX पर कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत में जोरदार गिरावट आई. मंगलवार को तेजी के साथ 1,69,702 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को खुलते ही फिसलकर 1,63,533 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
इस तरह चांदी की कीमत में एक ही झटके में 6,169 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. अचानक आई इस गिरावट से चांदी के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है.
सोने के भाव में भी 2,700 रुपये से ज्यादा की गिरावट
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी भारी कमजोरी देखने को मिली. बुधवार को MCX पर कारोबार खुलते ही 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक टूट गया.
लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट ने कमोडिटी बाजार में हलचल बढ़ा दी है.
निवेशकों की नजर अब बाजार की चाल पर
सोना और चांदी दोनों की कीमतों में एक साथ आई बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों की नजर अब आगे के कारोबार पर टिकी हुई है. हालांकि, कीमतों में आगे तेजी आएगी या गिरावट जारी रहेगी, यह बाजार के अगले रुझान पर निर्भर करेगा.


