तस्वीरः बेंगलुरु में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने पहुंचे लाखों लोग

Jhar Media: खबर बेंगलुरु से है जहां आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न दुखद हादसे में बदल गया. खबर के मुताबिक, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले अचानक भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. 7 की मौत बॉरिंग अस्पताल में और 4 की मौत वैदेही अस्पताल में हुई है.

तस्वीरः हादसे से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटे प्रशंसक

हादसे पर शुरू हुई राजनीति

घटना पर सीएम सिद्धरमैया ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई थी. वहीं, कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा है की इस भगदड़ की न्यायिक जांच होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर रांची के कांके, टाटीसिल्वे सहित कई इलाकों में प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here