अमेरिका ने BLA और मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया

0
303

New Delhi: अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और इसके सहयोगी समूह ‘मजीद ब्रिगेड’ को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित कर दिया है. यह फैसला सीधे तौर पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने बलूच विद्रोहियों के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई की मांग की थी.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार, 11 अगस्त को यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि BLA को 2019 में पहले ही “स्पेशली डिज़िग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट” (SDGT) की सूची में शामिल किया जा चुका था, लेकिन उसके बाद भी संगठन ने कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया.

रूबियो ने कहा, “ये कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाना उनके वित्तीय और नेटवर्क सपोर्ट को खत्म करने का प्रभावी तरीका है.” 2024 में BLA ने कराची एयरपोर्ट और ग्वादर पोर्ट के पास आत्मघाती हमले किए थे. मार्च 2025 में इस संगठन ने क्वेटा से पेशावर जा रही ‘जाफर एक्सप्रेस’ को हाईजैक कर 31 यात्रियों की हत्या और 300 से अधिक को बंधक बना लिया था.

BLA लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हिंसक आंदोलन चला रहा है. संगठन सरकार पर क्षेत्र के खनिज संसाधनों के शोषण और बलूच समुदाय के साथ भेदभाव के आरोप लगाता है. इस अमेरिकी कदम को पाकिस्तान की एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here