सो रहे मासूम को उठा ले गए बंदर, छत पर रखे ड्रम में डाला

0
416

Sitapur (UP): मछरेहटा के सूरजपुर में गुरुवार को तीन माह के बालक का शव छत पर रखे ड्रम में मिला। परिवारजन को आशंका है कि बंदर ने बालक उठाकर को ड्रम में फेंका है। शुक्रवार को चर्चा होने पर पुलिस मौके पर जांच करने गई, लेकिन परिवारजन ने तहरीर नहीं दी है।

गांव के अनुज यादव का तीन माह का बेटा शिवांश गुरुवार सुबह कमरे में चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच उसकी मां सरिता स्नान करने चली गईं। वापस आईं तो शिवांश गायब मिला। सरिता ने परिवारजन को जानकारी दी। इसके बाद काफी खोजबीन के बाद बच्चा छत पर रखे नीले ड्रम में मिला। पास में बंदरों का झुंड भी था, आशंका जताई जा रही है की उसे बंदर उठा कर ले गए और ड्रम में डाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here