जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड: बीजेपी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, परिवार को दी आर्थिक सहायता

0
152

Ranchi : धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में हुए गार्ड हत्याकांड को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने मृतक गार्ड बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि खुद को आदिवासी हितैषी बताने वाली झारखंड सरकार में आदिवासी समाज सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में, वह भी विधानसभा के पास स्थित मंदिर के गर्भगृह में तैनात एक आदिवासी गार्ड की हत्या राज्य की खराब कानून-व्यवस्था को उजागर करती है।

इसे पढ़ें – झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, तपता रहा पलामू, रांची भी 40 डिग्री पार

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य से बाहर व्यस्त हैं, जबकि झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। “राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है,” उन्होंने कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार का कोई प्रतिनिधि अब तक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा, जो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने मंदिर के आसपास अवैध नशे के कारोबार और पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत का भी आरोप लगाया, जिससे क्षेत्र अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है।

मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की अनदेखी कर समिति का “कांग्रेसीकरण” किया गया है।

भाजपा ने राज्य सरकार से मांग की है कि मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही पार्टी की ओर से परिजनों को 50 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की गई।

इसे पढ़ें – झारखंड में पेट्रोल- डीजल किल्लत की आहट, कई पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक का लगा बोर्ड

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मेयर रोशनी खलखो सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here