रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर सख्त कार्रवाई, 100 से अधिक वाहनों की जांच

0
89

Ranchi : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में शहर में स्कूल वैन और बसों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान 100 से अधिक स्कूल वैन के साथ-साथ कई स्कूल बसों की भी जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में वाहन ओवरलोड पाए गए, जिन पर नियमों के उल्लंघन के तहत भारी जुर्माना लगाया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here