Ranchi: रांची स्थित लोक भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के नव-नियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. जो संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित प्राधिकारी द्वारा संपन्न कराई गई. इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे और पूरे समारोह के साक्षी बने.
इसे पढ़ें- झारखंड में 1,042 नवचयनित सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति-पत्र, गणित और विज्ञान के शिक्षक भी मिले
सीएम ने दी बधाई और शुभकामनाएं
समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल्य नीरज खलखो ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त आयुक्तों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
इसे पढ़ें-ऑनलाइन कैब चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान, पांच सूत्री मांगों को लेकर ठप रही सेवा


