News Delhi: सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर फैल रही अफवाहों पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए सभी भ्रामक दावों को खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा है कि E20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहन के इंजन, माइलेज, बीमा या वारंटी पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता और लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
Also Read – अयोध्या चढ़ावा चोरी जांच की आंच जमीन सौदों तक, बिचौलियों की सूची तैयार, SIT जांच तेज
सरकार के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि E20 पेट्रोल से इंजन जल्दी खराब हो जाता है, माइलेज कम हो जाता है, बीमा और कंपनी की वारंटी समाप्त हो जाती है। इसके अलावा कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया कि E20 पेट्रोल अधिक पानी सोखता है या इससे वाहन में चींटियां लगने लगती हैं। मंत्रालय ने इन सभी दावों को पूरी तरह निराधार और वैज्ञानिक तथ्यों के विपरीत बताया है।
Also Read – रांची से पलामू होकर लखनऊ जाएगी ट्रेन, रेल मंत्री ने डेलीगेट को दिया आश्वासन
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि E20 पेट्रोल को व्यापक परीक्षण और तकनीकी मानकों के आधार पर लागू किया गया है। यह ईंधन देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा है।
सरकार ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें तथा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें। मंत्रालय ने कहा कि E20 पेट्रोल को लेकर फैलाए जा रहे अधिकांश दावे पूरी तरह झूठे और भ्रम फैलाने वाले हैं।


