Palamu: नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट के कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि गौरव श्रीवास्तव का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है. गौरव श्रीवास्तव ने अपना इस्तीफा रजिस्ट्रार को भेजा है. इसमें उन्होंने निजी कारण बताते हुए अपना छोड़ने की बात कही है. इससे पहले नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ नफीस अहमद भी इस्तीफा दे चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- त्योहारों से पहले चीनी के दाम में उबाल: भारत अब करेगा चीनी का आयात, उत्पादन अनुमान से 37 LMT कम
समय पर परीक्षा और रिजल्ट चुनौती
नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में समय पर परीक्षा और रिजल्ट जारी करना एक बड़ी चुनौती है. गौरव श्रीवास्तव के इस्तीफा से परीक्षा प्रभावित होने की संभावना है. आपसू छात्र संगठन का कहना है कि एग्जामिनेशन कोऑर्डिनेटर के इस्तीफा दिए जाने के बाद से यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं प्रभावित होगी. साथ ही समय पर परीक्षा को करवाना एक बड़ी चुनौती रहेगी.
इसे भी पढ़ें-हरमू मैदान से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद


