Ranchi: कोतवाली थाना के ठीक पीछे बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित एक पुरानी पानी की टंकी अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। मलबे से एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति के शव की तलाश जारी है।
राहत और बचाव जारी
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस और बचाव दल मलबे को हटाने में जुटे हैं। आशंका है कि मलबे के नीचे अन्य लोग भी दबे हो सकते हैं। ऐसे में सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का कहर: नदियों के जलस्तर में कमी से राहत की उम्मीद, पटना में ट्रैक्टर शोरूम जलमग्न
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।


