Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता दिख रहा है. बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद राज्य में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है.
इसे भी पढ़ें- रांची में बड़ा हादसा: पुरानी पानी की टंकी ढही, दो लोगों की मौत
इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 सितंबर को रांची समेत 11 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इनमें रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं. इन जिलों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का कहर: नदियों के जलस्तर में कमी से राहत की उम्मीद, पटना में ट्रैक्टर शोरूम जलमग्न


