डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर मौलाना साजिद रशीदी को सपा नेता ने मारा थप्पड़

0
146

New Delhi: नोएडा में एक टीवी डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी को सपा नेता मोहित नागर ने थप्पड़ जड़ दिया. यह घटना एक निजी न्यूज़ चैनल के स्टूडियो में हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस घटना के बाद माहौल गर्मा गया है और मौलाना के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है.

पूरा मामला डिंपल यादव के पति व कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव तथा अन्य सपा सांसदों की हाल ही में एक मस्जिद में हुई मुलाकात को लेकर है. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना साजिद रशीदी ने टेलीविजन डिबेट में मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक और स्त्री-विरोधी बयान दे दिए.

स्थानीय निवासी प्रवेश यादव ने इस मामले को लेकर रशीदी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें धार्मिक वैमनस्य फैलाने, सांप्रदायिक तनाव भड़काने और महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने इस आधार पर रशीदी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है.

इस घटना को लेकर सियासी गलियारों में हलचल है, वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने रशीदी के बयानों की कड़ी निंदा की है. अब यह मामला कानून के दरवाजे तक पहुंच चुका है और इसके आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here