Jhar Media: आज रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है. चंद्र ग्रहण आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट होगी.
मंदिरों के कपाट बंद
बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो चुका है. सूतक काल लगने के बाद सभी मंदिर के पट को बंद कर दिया गया और ग्रहण लगने के बाद किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। मंदिर के पट चन्द्र ग्रहण की समाप्ति के बाद खुलेंगे ।



