प्रेमी संग फरार होने का आरोप, पत्नी पर 8 लाख के गहने और कैश लेकर भागने की FIR

0
113

Ranchi: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित डैम साइड, डीटी-940 के समीप रहने वाली एक विवाहिता पर पति के घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर कथित प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगा है। मामले में पति की शिकायत पर विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Also Read – ऑनलाइन कैब चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान, पांच सूत्री मांगों को लेकर ठप रही सेवा

शिकायतकर्ता राजकमल ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी रोशनी कुमारी अपने कथित प्रेमी अर्जुन सोनी के साथ घर से फरार हो गई है। उन्होंने दावा किया कि रोशनी अपने साथ करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नकद भी ले गई।

राजकमल ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि विवाह से पहले ही रोशनी के मायके पक्ष को उसके प्रेम संबंध की जानकारी थी, लेकिन यह तथ्य उनसे छिपाकर शादी कराई गई।

Also Read – झारखंड में 1,042 नवचयनित सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति-पत्र, गणित और विज्ञान के शिक्षक भी मिले

प्राथमिकी के अनुसार, 23 जून की रात करीब एक बजे रोशनी कुमारी बिना किसी को बताए घर से निकल गई। रात करीब दो बजे जब राजकमल की नींद खुली तो पत्नी घर में नहीं मिली। कमरे का सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज की आलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नकद गायब मिले।

पीड़ित की शिकायत पर विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश के साथ-साथ लगाए गए आरोपों की सत्यता की भी पड़ताल कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here