ओसिएनिक एक्जोटिका कराटे शाखा में मेडल व प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

0
149

Ranchi: शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में ओसिएनिक एक्जोटिका कराटे शाखा द्वारा एक भव्य प्रमाण पत्र सह मेडल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम हाल ही में संपन्न हुए दो राज्य स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटेकारों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के मुख्य प्रशिक्षक हांसी मानस सिन्हा के मार्गदर्शन में की गई. संचालन मुख्य प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ब्लैक बेल्ट 5वीं डान सेंसी रीतेश कुमार बॉबी तथा द्वितीय डान ब्लैक बेल्ट सह प्रशिक्षक सेंसी संदीप यादव ने किया.

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. लाला बिनोद प्रसाद, सेवानिवृत्त आई.एफ.एस. श्री आर.के. सिन्हा, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री आर.पी. सिंह, अभियंता श्री आर.बी. शर्मा, श्रीमती माया प्रसाद एवं श्रीमती सुनैना रानी शर्मा उपस्थित रहे. उन्होंने कराटेकारों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया.

शिविर में सर्वश्रेष्ठ कराटेकार के रूप में आश्वि कपूर (ब्लू बेल्ट), श्रेया कुमारी, त्रिशिका, रेयांश ऋषभ एवं सबसे छोटे कराटेकार शिवांश शर्मा (सभी ऑरेंज बेल्ट) को सम्मानित किया गया. वहीं सेजल प्रिया, सनाया गुप्ता, शानवी शर्मा समेत अन्य को ऑरेंज बेल्ट तथा स्वास्तिका शर्मा, विवान शर्मा, ध्रुव आदि को पीला बेल्ट प्रदान किया गया. कार्यक्रम में अभिभावकों व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की. सभी कराटेकारों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here