झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, तपता रहा पलामू, रांची भी 40 डिग्री पार

0
158
WEATHER
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: झारखंड इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बोकारो का तापमान 41.2 डिग्री और चाईबासा का 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसे पढ़ें-वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग की घटना, ट्रंप और वेंस सुरक्षित निकाले गए

सबसे अधिक गर्मी डाल्टनगंज में पड़ी, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें- 18 साल का इंतजार खत्म, झारखंड के 430 केंद्रों पर हुई JET परीक्षा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here