नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिवसीय भारत दौरे परः राष्ट्रपति भवन में भोज, PM मोदी से होगी मुलाकात

0
MODI BALEN

New Delhi: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार से दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. मार्च 2026 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा है. उनके इस दौरे को भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार एवं वाणिज्य, विकास साझेदारी, ऊर्जा, जल संसाधन, भौतिक और डिजिटल कनेक्टिविटी, तकनीक, नवाचार और खेल सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 6 बजे उनकी मुलाकात भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी. यह बैठक दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित की जाएगी.

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में होगा औपचारिक स्वागत

भारत दौरे के दूसरे दिन यानी सोमवार, 23 नवंबर को बालेन शाह का राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद सुबह 10:40 बजे वह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

इसके बाद सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी.

भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई दिशा

प्रधानमंत्री बालेन शाह की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को और विस्तार देने पर जोर रहेगा. खास तौर पर व्यापार, ऊर्जा, जल संसाधन, विकास परियोजनाओं और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है.

बता दें कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं. ऐसे में बालेन शाह की पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा को दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here