झारखंड में चक्रवात अकवान का असर, बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी कनकनी

0
WEATHER 01
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के बदले रुख ने झारखंड के मौसम का मिजाज बदल दिया है। तूफान के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम दर्जे की बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग का अलर्ट

राजधानी रांची में शुक्रवार अहले सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, रांची, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बोकारो और धनबाद के आसपास के इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here