Ranchi : जिले के सिल्ली प्रखंड में जलस्तर बढ़ने के कारण खेरबैड़ा डैम अचानक ध्वस्त हो गया। डैम टूटने के बाद तेज रफ्तार से पानी आसपास के कई गांवों में घुस गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पानी भरने से धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार, डैम में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण दबाव बढ़ा, जिसके बाद बांध टूट गया।
किया गया राहत का कार्य
प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है।


